Advertisement
Advertisement

रांची के माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंदिर में तोड़फोड़

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की.

घटना के बाद इलाके में तनाव है. सूचना मिलते ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

वहीं एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

ranchi 22Scope News

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा मंदिर में भी तोड़फोड़ की है.

मल्लाह टोली स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड की घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है.

जिसके बाद क्षेत्र में तनाव हैं.

हनुमान मंदिर: भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

धार्मिक स्थल पर हुए हमले के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए

और पूजा समिति के द्वारा दी गई जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में

पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

लोगों का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिले.

सूचना के अनुसार तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है

और उससे पूछताछ हो रही है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है.

शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए रांची पुलिस के द्वारा राजधानी रांची में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं,

अतिरिक्त 2000 जवानों की तैनाती की जायेगी. जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है. वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है. ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो.

हनुमान मंदिर: कल खुलेगा मां का पट

राजधानी के कई पूजा पंडालों में इस बार मां दुर्गा का पट गुरुवार चतुर्थी को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. ओल्ड कमिश्न कंपाउंड स्थित ओसीसी कल्ब के पंडाल में इस वर्ष मां दुर्गा पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देगी.

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...