Advertisment

छात्रा से छेड़खानी पड़ी मंहगी, युवक की कर दी गई हत्या

बाढ़ः थाना क्षेत्र के हसन चक गांव में एक छात्र को गोली मारकर की गई हत्या कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. हत्या में प्रयुक्त बाइक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. घटना का कारण कोचिंग जाने वाली एक छात्रा के साथ मृतक गोलू द्वारा भद्दे कमेंट करना और कभी-कभी रास्ते में हाथ पकड़ कर खींचने की गुस्ताखी बताई जा रही है. मृतक की यही गुस्ताखी छात्रा के परिजनों को नागवार गुजरी, और आक्रोश में उसकी हत्या कर दी गई.

एसपी ने बताया कि मृतक गोलू की हत्या बाढ़ से हसन चक गांव जाने के दौरान अपराधियों द्वारा ऑटो रिक्शा में ही गोली मारकर कर दी गई थी. घटना से आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम और जबरदस्त हंगामा किया गया था. उन्होंने कहा कि हंगामे के दौरान कुछ पुलिस वालों के साथ बदसलूकी भी की गई थी. बावजूद इसके बाढ़ पुलिस पूरी तन्मयता के साथ इस कांड का उद्भेदन करने में सफल रही है. इस कांड के उद्भेदन में बाढ़, मोकामा, बख्तियारपुर,और अथमलगोला थाना अध्यक्षों की अहम भूमिका बताई गई.

रिपोर्ट-अनिल

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...