टीएसपीसी के नाम सात लाख की मांगी रंगदारी

186
टीएसपीसी के नाम सात लाख की मांगी रंगदारी
टीएसपीसी के नाम सात लाख की मांगी रंगदारी
Advertisment

रांची: रातू थाना क्षेत्र में संचालित टिंबर के मालिक सुल्तान अहमद से सात लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की ओर से 22 जून की शाम बंद लिफाफे में पत्र भेज सर काटने की धमकी देने के साथ यह रंगदारी मांगी गई है। इसको लेकर रातू थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Advertisment

 

घटना के बाद मील मालिक, उनके परिवार और वहां कार्यरत कर्मचारी दहशत में हैं। इसको लेकर जैसे ही जानकारी रातू थानेदार शशिभूषण चौधरी को हुई वह टिंबर गये और लोगों से पूछताछ की। वहीं इस मामले में डीएसपी अरविंद कुमार ने भी रातू थाना पहुंच कर जानकारी ली ।

पुलिस जांच में जुट गयी है। संबंधित लोगों के काल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं ताकि, आरोपियों तक पहुंच बनायी जा सके। पीड़ित परिवार ने डीआइजी, सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी को घटना से अवगत कराते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement