अभिनेत्री विद्या बालन के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, एक्ट्रेस ने की ये अपील

Desk. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। उन्होंने लिखा है कि, “सभी को नमस्कार, पहले एक फोन नंबर और अब कोई @vidya.balan.pvt इस अकाउंट का उपयोग कर रहा है और मेरे नाम से लोगों तक पहुंच रहा है।”

विद्या बालन के नाम से फेक अकाउंट

अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, “मेरी टीम और मैंने बेशक इसकी रिपोर्ट की है, लेकिन अगर आप खाते की भी रिपोर्ट कर सकें, तो यह बहुत मददगार होगा। यह व्यक्ति मेरे जैसा बनकर मेरे कई मित्रों और सहकर्मियों तक पहुंच चुका है। कृपया मनोरंजन न करें और रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।”

बता दें कि, एक्ट्रेस ने खुद इस फेक अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस फेक अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करने की अपील की है। विद्या बालन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई कॉमेडी रील्स भी शेयर करती रहती हैं।

विद्या बालन की नयी फिल्म

बता दें कि विद्या बालन जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रुज भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक फिल्म इसी साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...