धनबाद अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये

DHANBAD : धनबाद अग्निकांड – धनबाद के आशीर्वाद टावर अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी खजाना खोल दिया है. राज्य सरकार ने 4- 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि धनबाद के आशीर्वाद टावर नामक बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से मारे गए सभी लोगों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

धनबाद अग्निकांड – PM ने की दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा

dhanbad cm muwaja 1 22Scope News

इससे पूर्व पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के लिए दो- दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजा की घोषणा की थी.

सीएम ने कहा है कि 14 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत हृदयविदारक है. जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायलों को उपचार कराया जा रहा है मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं.

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें. घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है.

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में विगत दिनों अन्य हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा 4 लाख रुपये के मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है. हादसे में घायल लोगों को समुचित इलाज और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट : राजकुमार

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...