प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का हुआ विदाई समारोह

कैमूर : अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय मोहनिया में पदस्थापित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनीष मिश्रा का विदाई समारोह सोमवार को हुआ। इस समारोह में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष कुमार, हिमांशु भार्गव व सुदीप पांडे मौजूद थे। बताया जाता है कि श्री मिश्रा का पदस्थापन किशोर न्यायालय भभुआ में हुआ है।

बता दें कि दो जुलाई 2022 को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का शुरुआत हुआ तब सब जज सुनील दत्त को सीजेएम के पद पर स्थापित हुए जबकि सचिन कुमार मिश्र एसडीजेएम, प्रतीक आनंद द्विवेदी मुंसफ, सुभाष कुमार एवं मनीष कुमार मिश्रा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हुए लेकिन आज एसीजेएम, एसडीजेएम का पद खाली है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीजेएम के पद पर शंभू कुमार गुप्ता का नोटिफिकेशन हाई कोर्ट पटना से हो चुका है। अब देखना है कि कब पदस्थापित होते हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

 

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...