Advertisment

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने किया रेल चक्का जाम

मधेपुराः तीन कृषि कानून, बिजली संशोधन बिल 2020, महंगाई, बेरोजगारी, विभिन्न संस्थानों का निजीकरण और लखीमपुर हत्याकांड मामले में केन्द्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सभा, मधेपुरा जिला परिषद के बैनर तले  किसानों ने पूर्णिया सहरसा रेलखंड में बुधमा स्टेशन पर 0 52 23 डेमू अप को बाधित कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.

मौके पर आंदोलनकारियों ने मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बिहार राज्य किसान सभा के प्रभारी और भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा मोदी-योगी सरकार किसानों की हत्या पर आमादा है. दस माह से चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, सरकार की साजिश खेती और किसानी को कॉरपोरेट के हवाले करने की है, सरकरा किसानों को तबाह कर  ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना चाहती है. किसान आन्दोलन की इस आग में मोदी सरकार जलकर भस्म हो जाएगी.

बिहार राज्य किसान सभा के सचिव रमन कुमार ने कहा कि भारत में 70 फीसद लोग कृषि पर निर्भर है, जो सरकार किसानों को बर्बाद करेगा वह खुद बर्बाद हो जाएगी.

रिपोर्ट-राजीव रंजन

तीन कृषि कानूनों की वापसी पर बिरसा चौक पर विजय दिवस का आयोजन  

Jharkhand e-Governance: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Home Loan, Pay...

झारखंड सरकार 1 सितंबर से गृह निर्माण अग्रिम, पे स्लिप और पेंशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करेगी। करीब 2 लाख सरकारी कर्मचारियों को सचिवालय...

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...