जमीन विवाद में पिता व पुत्र की गोली मारकर हत्या

आरा : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर है। आज एकदम सुबह उदवंत नगर थाना अंतर्गत रघुनीपुर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर कुछ अपराधियों ने राम आधार यादव और उनके लड़के मुकेश यादव को खेत में गेहूं काटने के समय गोली मार दी। जिनका बाद में अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी और दूसरे की इलाज के क्रम में अस्पताल में मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने वाले परिचित ही हैं। क्योंकि कई साल पूर्व दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी, जिसके क्रम में कई हत्याएं हुई थी। इसके बाद राम आधार को सजा हुई थी और यह जेल में थे लेकिन अभी जमानत पर छूट कर आए थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनका भतीजा ही कुछ अन्य अपराधियों के साथ आकर सुबह खेत में गेहूं काटने के समय उनके ऊपर फायरिंग कर दिया। जिससे की पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी।

यह भी पढ़े : Arrah Accident : बेलगाम बस ने एक आइसक्रीम विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...