खाजेकलां में बेखौफ अपरा’धियों ने की फाय’रिंग, एक बच्ची घा’यल

पटना : राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है. पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के पास का है. जहां बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में एक तीन वर्षीय बच्ची आयुसी कुमारी घायल हो गई. वहीं फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

तीन वर्षीय बच्ची की घायल के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर बदमाश फायरिंग कर मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

खाजेकलां थाना थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने बताया कि उर्दू स्कूल के आसपास असामाजिक लोगों का जमावड़ा होता है. जहां किसी न किसी बात को लेकर प्रतिदिन असामाजिक लोग दहशत मचाते हैं. फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी से अपराधी की पहचान की जा रही है. वहीं घायल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

समस्तीपुर में अपरा’धियों का तांडव, चिकित्सक को गोली मारकर की हत्या

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...