बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर महिला से की छिनतई

दानापुर : दानापुर पुलिस लूट और छिनतई के 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर अपना पीठ थप-थपा ही रही थी कि अपराधियों ने इलाके में एक और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती दे डाली. घटना दानापुर थाने के गोला रोड की है. दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को पिस्तौल की नोंक पर महिला से कान का बाली, गले में पहने मंगल सूत्र तथा जीतिया भी लूट कर आराम से चलते बने.

महिला ने जब हो-हल्ला मचाया तो अपराधी ई-रिक्शा पर सवार होकर तकियापर की ओर भाग निकला. गौरतलब है कि दो दिन पहले दानापुर के अलख सिन्हा मार्ग में एक छात्रा प्रिया कुमारी से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था. वहीं दानापुर अनुमंडल अस्पताल गेट के पास एक छात्रा से मोबाइल छिनने का प्रयास किया था. दोनों मामले में पुलिस बदमाशों का पता लगाने में असफल रही है.

 

इसे भी पढ़ें : बेगूसराय के बाद सीपीआई ने भी जानी कन्हैया की असलियत- गिरिराज

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर लगा एक और गबन का आरोप, डुमरी कॉलेज के प्राचार्य ने लगाया आरोप

 

रिपोर्ट : पंकज राज

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...