नवादा में महिला कैदी की हुई मौत

नवादा : नवादा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवादा मंडल कारा की एक विचारधीन महिला बंदी की मौत हो गई। मृतक महिला बंदी की पहचान रजौली के किशुन प्रसाद यादव की 61 वर्षीय धनमा देवी के रूप में हुई है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि महिला बंदी को गंभीर शुगर की बीमारी थी और आज उसकी तबीयत जेल में ही बिगड़ने लगी। उसकी स्थिति को देखते हुए शुरुआती दौर में उसका इलाज जेल में डॉक्टरों के द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद महिला बंदी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को महिला बंदी अपने बहू की हत्या के आरोप में जेल आई थी। फिलहाल इस घटना के बाद महिला बंदी के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं शव के पोस्टमार्टम को करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में पटना भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : नहाने के दरमियान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...