रांची:जिला स्कूल मे लगी आग – राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल मे गुरूवार की सुबह आग लगा गई, तुरंत स्कूल से बच्चों को बाहर निकालागया।

मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस मामले में जो सुचना मिली है उसके अनुसार यह आग शॅट सर्किट से के कारण लगी थी।
जिला स्कूल मे लगी आग
जिला स्कूल की काफी पुरानी इमारत है जिसके फैल्स सिंगल में सबसे पहले आग फैली जिसने देखते देखते विकराल रूप ले लिया।आग की वजह से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं. उनमें मौजूद बेंच और डेस्क भी जल गए हैं।

जिला स्कूल में लगी आग इतनी भयानक रूप से फैली कि तीन कमरे को एक-एक करके आग के आगोश में आ गए।
सभी कमरों में बेहद कीमती प्रोजेक्टर लगाए गए थे, जिनसे बच्चों को पढ़ाया जाता था, सभी प्रोजेक्टर, कुर्सी और टेबल जलकर राख हो गए हैं।

सबसे राहत की बात यह है कि राजधानी में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से आग थोड़ी कम तेजी के साथ चौथे कमरे तक पहुंची।
हालांकि आग इतनी ऊंचाई पर लगी हुआ थी कि दमकल के वाहनों को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

















