Breaking News : कोतवाली थान क्षेत्र से 8 वाहन चोर गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस , रांची को मिली बड़ी कामयाबी

रांची: 8 वाहन चोर गिरफ्तार –  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 8 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. 8 जून को कोतवाली थाना को जानकारी मिली थी कि कचहरी परिसर से एक स्कूटी चोरी हो गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्कूटी की बरामदगी के लिए छापेमारी की. साथ ही इस घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज निकाला गया. जिसमें एक व्यक्ति की पहचान की गई. पहचान करने के बाद व्यक्ति को गुमला जिले के सिसई इलाके से सुमित मिर्धा उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर स्कूटी को बरामद किया गया. सुमित मिर्धा की गिरफ्तारी के बाद इसके इशारे पर और भी कई लोगों की गिरफ्तारी की गई और भी बाइक बरामद की गई.

8 वाहन चोर गिरफ्तार
8 वाहन चोर गिरफ्तार
8 वाहन चोर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने कुल 10 वाहन बरामद किया है. जिसमें 8 बाइक, एक स्कूटर और एक टेम्पो शामिल है. गिरफ्तार चोरों का नाम सुमित मिर्धा उर्फ बाबू, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद वारिस, अनिल शर्मा, सनी महली, वीर सिंह महतो, सुनील कुमार महतो और विनय कुमार महतो है. गिरफ्तार सभी चोर रांची जिले के रहने वाले हैं.

Jharkhand Private University: निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म, पहले...

 झारखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए कानून के तहत पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, फिर अनुमति...

Ranchi Crime: झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील नशाखुरानी गिरोह के शिकार,...

 रांची से कोलकाता जा रहे झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील रंजन प्रसाद सिन्हा को नशीली चाय पिलाकर लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच...

Onion Price Hike: साढ़े तीन महीने में 82% महंगा हुआ प्याज,...

देश में प्याज की कीमतों में जून से सितंबर के बीच 82.3% की बढ़ोतरी हुई। महाराष्ट्र में फसल नुकसान और स्टॉक खराब होने से...