रोहतास: जुआ खेलने के दौरान गोलीबारी, आधा दर्जन लोग घायल

रोहतास : जुआ खेलने के दौरान गोलीबारी – जिले के बसडीहा टोला में जुआ खेलने के दौरान जमकर मारपीट हुई.

इस दौरान गोलीबारी भी हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

मामला रोहतास जिले के भानस ओपी अंतर्गत बसडीहा टोला की है.

घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात यहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, मना करने पर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ गोलीबारी की नौबत आ गई.

जुआ खेलने के दौरान गोलीबारी : 6 लोग हुए घायल

बसडीहा के रहने वाले विनोद चौधरी ने बताया कि उनके गांव में जुआ खेलने को लेकर मना करने के दौरान मारपीट के साथ ही गोलीबारी की नौबत आ गई. इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वहीं घायल संजय चौधरी के भतीजा विनोद चौधरी ने बताया कि मेरे चाचा जुआ खेलने को लेकर मना किया, लेकिन वे लोग नहीं माने. गांव के दूसरे पक्ष ने घर पहुंचकर कर मारपीट तथा गोलीबारी करने लगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: दयानंद

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...