अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व जिला पार्षद के भाई पर फायरिंग

सिवान : सिवान जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे घर के नजदीक भी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला आंदर प्रखंड के पतार गांव का है, जहां सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना पतार गांव के पुल के समीप हुई। हमले में तीन गोलियां लगने से घायल व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी 49 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय सुशील सिंह संठी गांव से पतार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां बरसाई और फरार हो गए।

Goal 7 22Scope News

SP मनोज कुमार तिवारी ने कहा- FSL टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है

आपको बता दें कि फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सीने में गोली लगने के कारण स्थिति नाजुक होने पर सदर अस्पताल ने भी पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। साथ ही सर्विलांस व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी देखें :

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा – SP

एसपी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, फायरिंग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच, पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना साहाब भी सदर अस्पताल पहुंचीं और पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सिवान में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम क्यों साबित हो रही है।

यह भी पढ़े : चेहल्लुम मेले के दौरान हाथों में लाठी व कई आधुनिक हथियार के साथ थाना के अंदर घुसे आखड़ा समिति के लोग…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...