नवादा में शुरू हुई पहली MRI जांच की सुविधा

नवादा : नवादा जिले में धर्मशीला देवी अस्पताल में पहली एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हुई। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने फीता काटकर इस एमआरआई सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद विवेक ने अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एमआरआई की सुविधा शुरू होने से नवादावासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।

Goal 2 22Scope News

धर्मशीला अस्पताल की पहली प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना – चेयरमैन अविनाश कुमार

अस्पताल के चेयरमैन अविनाश कुमार ने कहा कि धर्मशीला देवी अस्पताल की पहली प्राथमिकता है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना। उन्होंने कहा कि धर्मशीला देवी अस्पताल में शुरू हुई एमआरआई का चार्ज बाकी शहरों से काफी कम होगा। जिससे की आमलोग इस सुविधा को आसानी से लाभ उठा सकें। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्ट सावन सिवेश और रेडियोलॉजीस्ट डॉ. निशांत कुमार भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : फल्गु नदी में तेज बारिश के कारण अचानक आया पानी का सैलाब, 10 से 12 लोगों को बचाया

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के अहम फैसले, Acharya भर्ती में...

 झारखंड हाईकोर्ट ने आचार्य भर्ती में पद सुरक्षित रखने, बच्ची की कस्टडी का आदेश रद्द करने और जमीन रिकॉर्ड सुधारने समेत अहम फैसले दिये।Jharkhand...