PMCH में इस महीने शुरू होगी 2 सीटी स्कैन व एक MRI मशीन

पटना : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी महीने पीएमसीएच के नए रेडियोलॉजी भवन में दो अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। इन मशीनों के शुरू होने से मरीजों को कम समय में उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा मिलेगी, वहीं चिकित्सकों को शोध एवं जटिल बीमारियों के बेहतर अध्ययन में भी सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आधुनिक व विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पीएमसीएच में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की स्थापना बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी। इससे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कम लागत पर बेहतर जांच सुविधा अपने ही राज्य में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े व सभी आधुनिक सुविधाएं बिहार में ही उपलब्ध हों।

इस महीने के अंत तक नए रेडियोलॉजी भवन में 2 CT स्कैन व एक NRI मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा – PMCH अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक नए रेडियोलॉजी भवन में दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन मशीनों से मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार ऐसी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं, जिनका उपयोग केवल मरीजों की जांच के लिए ही नहीं, बल्कि विभिन्न बीमारियों पर शोध (रिसर्च) के लिए भी किया जाएगा।

नई MRI और CT स्कैन मशीनों की क्षमता वर्तमान मशीनों की तुलना में कहीं अधिक होगी – PMCH अधीक्षक

उन्होंने बताया कि नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों की क्षमता वर्तमान मशीनों की तुलना में कहीं अधिक होगी। प्रत्येक मशीन से 24 घंटे में औसतन 100 से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त होगी और जांच रिपोर्ट भी पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेगी। मशीनों के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए बीएमकआईसीएल ने कार्यबल देने का निर्णय लिया है। जल्द ही रोगी कल्याण समिति के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसानी से मरीजों के जांच के लिए न्यूनतम रेट का निर्धारण किया जाएगा।

PMCH में जांच सेवाओं के लगातार विस्तार का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है

पीएमसीएच में जांच सेवाओं के लगातार विस्तार का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। जून माह में अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में 2,34,018 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक की गईं, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई मशीनों के शुरू होने के बाद जांच सेवाओं की क्षमता में और वृद्धि होगी तथा मरीजों को एक ही परिसर में अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध जांच उपलब्ध हो सकेगी। प्रयास है कि मरीजों को कम से कम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- PMCH हड़ताल खत्म, जायज मांगें होंगी पूरी

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...