मॉब लिंचिंग की घटना में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

GAYA: पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी करने के आरोप में भीड़ द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

gaya giraftar 1 22Scope News


इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि विगत 22 जनवरी की रात जिले के अतरी थाना क्षेत्र के किशुनपुरा महादलित टोला में दो लोग एक घर में चोरी की नियत से घुस गए. हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी. इसकी सूचना अतरी थाना को मिली.

जिसके बाद थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां एक व्यक्ति हरेकृष्ण कुमार उर्फ भुलेटन को चिकित्सकों ने उसी दिन मृत घोषित कर दिया. जबकि नवलेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस मामले में मृतक हरेकृष्ण कुमार उर्फ़ भुलेटन की पत्नी अनीता देवी के बयान पर अतरी थाना में 5 लोगों को नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने 5 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें जगरूप मांझी, छोटेलाल मांझी, सोनू शर्मा, राजेंद्र कुमार एवं छोटू मांझी शामिल हैं.


मॉब लिंचिंग: एसएसपी ने आम लोगों ने पुलिस को सूचित करने का दिया निर्देश

gaya giraftar 3 1 22Scope News


वहीं एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटना होने पर पुलिस को इसकी सूचना दें. किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में ना लें.


एलआईसी एजेंट से लूट मामले में दो गिरफ्तार


पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. जिसमें एलआईसी एजेंट लूटकांड घटना में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि विगत 22 दिसंबर की रात रामपुर थाना क्षेत्र के कटारी हिल रोड पर एक एलआईसी एजेंट को गोली मारकर साढ़े 7 लाख रुपये की लूट की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान करना शुरू किया. गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अनुग्रह नारायण कॉलेज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने वालों में सोनू उर्फ छोटू रवानी और पिंटू यादव शामिल है. जिनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल भी बरामद किया है.

रिपोर्ट: आशीष

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...