किसी भी प्रकार का हुड़दंग पड़ेगा भारी, फ्लैग मार्च कर पुलिस ने लोगों को दिया संदेश

पश्चिम चंपारण: लोकसभा और होली के पूर्व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सौहार्द्रपूर्ण व सद्भाव के साथ होली पर्व मनाने की अपील की।

राजद के टिकट पर मुंगेर से ताल ठोकेंगी कुख्यात अशोक महतो की पत्नी तो पाटलिपुत्र से तीसरी बार किस्मत आजमाएंगी मीसा भारती

इसके साथ ही लोगों को बताया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुरे राज्य में आदर्श आचार संहिता और धारा 144 लागू है जिस दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग या डीजे आदि बजाना सख्त मना है। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी होली का पर्व नजदीक है, रमजान का महीना चल रहा है और जल्दी ही ईद भी आएगी इसलिए सभी लोग अपना पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम चंपारण से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...

Dhullu Mahato Prince Khan Threat: प्रिंस खान विवाद गहराया, सांसद ढुल्लू...

Dhullu Mahato Prince Khan Threat: धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुलू महतो ने दावा किया कि उन्हें भी फरार...