नवरात्र से खिले फूल उत्पादकों के चेहरे, बढ़ी फूलों की मांग

बोकारो : नवरात्र से खिले फूल उत्पादकों के चेहरे, बढ़ी फूलों की मांग- आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गयी है.

पहले दिन से ही पूजा को लेकर फूलों की दुकान सज चुकी है.

वहीं फूल उत्पादकों के चेहरे खिल गये हैं.

श्रद्धालु मां की आराधना के लिए फूलों की खरीदारी भी करने के लिए फूल की मंडियों में पहुंच रहे हैं.

नवरात्र को देखते हुए फूलों के दुकान में लाल अड़हुल, कमल, गेंदा सहित अन्य फूलों से दुकानें सज गई है.

फूलों से पूरा इलाका सुगंधित हो चुका है.

लोगों का मानना है कि हिंदू धर्म में पूजा पाठ का अपना एक अलग महत्व है.

ऐसे में मां की आराधना के लिए वे लोग फूल खरीदारी करने आए हैं.

इनका मानना है कि मां सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगी और इस राज्य का कल्याण होगा.

बढ़ती महंगाई से लोग परेशान

फूल खरीदारी करने आए कुछ लोग महंगाई से भी परेशान नजर आए. उनका कहना है कि फूलों के दाम काफी अधिक है. हमलोग महंगाई से परेशान हैं. लेकिन पूजा भी जरूरी है. फुल दुकानदारों का कहना है कि वे लोग नवरात्र के पहले दिन के लिए अहले सुबह से ही दुकानों को सजा कर तैयार रखे हुए थे और बिक्री भी हो ही रही है. इन लोगों का भी मानना है कि माता रानी की कृपा इन लोगों पर बनी रहेगी.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...