कुरडेग में आयोजित मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

कुरडेग: माईकल किण्डो स्टेडीयम कुरडेग में सिमडेगा पुलिस द्वारा आयोजित मोर पुलिस मोय पुलिस

कार्यक्रम के तहत फुटवॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गड़ीयाजोर बनाम चाड़रीमुण्डा के बीच खेला गया।

जिसमें गडीयाजोर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 3-0 से बिजयी रही। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार हेमन्त यादव को दिया गया ।

वहीं 10 वर्ष से कम बच्चों के दौड में रोजवेल एक्का प्रथम , 14 वर्ष से कम बालिका दौड़ में कुमारी रोहीता यादव प्रथम , 14 वर्ष से कम बालकों की दौड में आशीष कुल्लू प्रथम स्थान पाने में सफल रहे ।

मोर पुलिस मोय पुलिस फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रारंभ कुटमाकछार मुखिया रजनी कुजूर , एसआई नरेश मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिमडेगा पुलिस द्वारा इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन करना एक सराहनीय कार्य है ।

पढ़ाई के साथ खेल कुद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

मोर पुलिस मोय पुलिस फुटबॉल टूर्नामेंट

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने साइबर क्राइम के बारे जानकारी देते हुए कहा कि किसी अंजान नम्बर से फोन आने पर आप अपना निजी जानकारी कभी भी नहीं दें। किसी भी प्रकार के लॉटरी के लोभ में नहीं फंसे ।

सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, नाबालिग बच्चे वाहन नहीं चलायें ।अगर आप कभी साइबर ठगों का शिकार हो जाए ।

तब तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करायें। मौके पर विशिष्ठ अतिथि जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा , सांसद प्रखण्ड प्रतिनिधि उमेश जयसवाल , एस आई नरेश मराण्डी , एएस आईं दुर्योधन उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...