U.P. में रोइंग के लिए अनेक सम्भावनाएं, CM Yogi का हर जिले रोइंग लायक झील बनाने पर फोकस

गोरखपुर: U.P. में रोइंग के लिए अनेक सम्भावनाएं, CM Yogi का हर जिले रोइंग लायक झील बनाने पर फोकस। शनिवार को यहां CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि ‘प्रदेश में रोइंग के लिए अनेक सम्भावनाएं हैं। राज्य में झीलों तथा जल संसाधनों की कमी नहीं है।

साथ ही, अवसर प्राप्त होने पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में इस प्रकार की झीलें उपलब्ध हो सकती हैं। इसका लाभ रोइंग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे सभी युवाओं को प्राप्त हो सकता है। आज गोरखपुर के रामगढ़ ताल में सभी ने 2 प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। इनमें खिलाड़ियों में बेहतरीन उत्साह देखने को मिला।

आने वाले समय में यहां और अधिक बेहतर तरीके से खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण प्रदेश में इस प्रकार की खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी की जानी चाहिए। प्रदेश सरकार इस कार्य में पूरा सहयोग प्रदान करेगी’।

गोरखपुर का रामगढ़ ताल वॉटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन भी बना…

CM Yogi ने कहा कि – ‘…रामगढ़ ताल आज से लगभग साढ़े 7 वर्ष पूर्व उपेक्षित था। यह 10 वर्ष पूर्व तक गोरखपुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपराध का गढ़ माना जाता था। आज यहां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। रामगढ़ ताल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना है। यह खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के डेस्टिनेशन के रूप में भी उभरा है।

इसके किनारे अनेक होटलों का निर्माण हो रहा है तथा कुछ होटल बन चुके हैं। यहां ऑडिटोरियम तथा सर्किट हाउस का निर्माण हो चुका है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट इसके सामने है। पहले इन कार्यों की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। यह गतिविधियां बताती हैं कि अब यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है।

…प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर में रामगढ़ ताल के किनारे वॉटर स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स बनाया गया है। इसमें रोइंग फेडरेशन के लिए भी जगह उपलब्ध करायी जाएगी। रामगढ़ ताल को रोइंग प्रतियोगिता के आयोजन तथा प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा’।

गोरखपुर में शनिवार सब-जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को सेल्फी खींचने का मौका देते सीएम योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर में शनिवार सब-जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को सेल्फी खींचने का मौका देते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने यूपी के रोइंग खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय योगदानों को जमकर सराहा…

CM Yogi ने इस मौके पर यूपी के रोइंग खिलाड़ियों का वैश्विक स्तर पर रहे उल्लेखनीय प्रदर्शन और योगदानों का जिक्र किया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘प्रदेश के रोइंग खिलाड़ियों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल के माध्यम से अपने करियर को आगे बढ़ाया है। जनपद मुजफ्फरनगर निवासी पुनीत कुमार ने एशियन गेम्स 2023 में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया था।

प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें लक्ष्मण अवॉर्ड के साथ ही खेल कोटे के अन्तर्गत जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया। लखनऊ के निवासी कुदरत अली वर्ष 2005 में लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित हुए। इन्होंने अनेक अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया है।

वर्ष 2024 के ब्रिक्स गेम्स में इन्होंने भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया। बुलन्दशहर के निवासी अरविंद सिंह ने एशियन गेम्स 2023 में रजत पदक प्राप्त किया। इन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

जनपद सुल्तानपुर के निवासी मोहम्मद आजाद ने एशियन गेम्स 2014 में कांस्य पदक प्राप्त किया था। इन्होंने वर्ष 2023 में चीन में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में भारतीय टीम को प्रशिक्षण प्रदान किया था।

हापुड़ निवासी लोकेश कुमार ने एशियन गेम्स 2010 में रजत पदक प्राप्त किया। यह वर्ष 2019 में रोइंग एशियन गेम्स में भारतीय टीम के प्रशिक्षक रहे हैं।

संत कबीर नगर के निवासी राजेश कुमार ने एशियन गेम्स 2010 में 02 रजत पदक प्राप्त किये। इन्होंने वर्ष 2022 में एशियन चैम्पियनशिप तथा वल्र्ड कप, वर्ष 2023 में एशियन गेम्स तथा वल्र्ड कप में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया’।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...