हाथ में शराब की बोतल लिए नर्तकी के साथ स्टेज पर डांस करते दिखे पूर्व BDC के पति

गोपालगंज : गोपालगंज में शराब के साथ पूर्व बीडीसी के पति को नर्तकी के साथ स्टेज पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। अभी तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। यह वायरल वीडियो भोरे के डूमर नरेंद्र पंचायत के कवलरहा गांव का है। हाथ में शराब लिए नर्तकी के साथ डांस करते पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभावती देवी के पति अवधेश कुशवाहा है।

बताया जाता है कि बीते बुधवार को कवलरहा गांव में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। उसी शादी समारोह में आर्केस्ट्रा में शराबी फिल्म का गाना नशा शराब में होती तो नाचती बोतल का गाना बज रहा था। उसी समय हाथ में शराब की बोतल लिए पूर्व बीडीसी सदस्य के पति अवधेश कुशवाहा स्टेज पर पहुंच गए और नर्तकी के साथ डांस करने लगे। उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। देखते ही देखते नेता जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दें कि एक मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो साफ देखा जा सकता है कि कैसे पूर्व बीडीसी सदस्य के पति अवधेश कुशवाहा स्टेज पर चढ़ कर हाथ में शराब की बोतल लिए नर्तकी के साथ नशा शराब में होती तो नाचती बोतल के गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। साथ ही मद्द निषेध अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि जब इस वायरल वीडियो को पुलिस ने देखा तो हरकत में आई और भोरे पुलिस ने अवधेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि शराब पीते हुए और नर्तकी के साथ डांस करते अवधेश कुशवाहा का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस उनको गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

यह भी पढ़े : कपड़े की आड़ में शराब की तस्करी 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...