Breaking : आचार संहिता मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को…

Breaking

Ranchi : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बंधु तिर्की से संबंधित आचार संहिता मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान आचार संहिता मामले में बंधु तिर्की को बरी कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Saraikela Breaking : खेत से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले हुए मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।

Breaking : सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के दौरान लगा था आरोप

बताते चलें कि सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी देने का आरोप लगा था। बंधु तिर्की पर तत्कालीन सीएम और पूर्व विधायक सुदेश महतो को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : महाकुंभ में डुबकी लगाकर लौट रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की दर्दनाक मौत कई गंभीर… 

जिसके बाद 7 जून 2018 को आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था। राहे के तत्कालीन सीओ छवि बाला बाड़ा ने मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद  6 जुलाई 2022 को कोर्ट ने आरोप गठित किया था।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...