पूर्व पीएम के बेटे एचडी रेवन्ना को पुलिस ने लिया हिरासत में

Desk. बड़ी खबर कर्नाटक से है। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस ने एक महिला के अपहरण मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही उन पर सैकड़ों महिलाओं के यौन शौषण का भी आरोप है।

एचडी रेवन्ना हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, रेवन्ना के विश्वासपात्र सतीश बबन्ना पर एक महिला के अपहरण का केस दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने बबन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि वो महिला भी यौन शोषण की शिकार है। इसको लेकर एसआईटी द्वारा दो बार एचडी रेवन्ना को नोटिस भेजा गया, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद एसआईटी ने उन्हें हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। हालांकि आज ही कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इससे पहले एसआईटी ने एचडी और प्रज्वल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अब एसआईटी ने रेवन्ना को हिरासत में ले लिया है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...