पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- बजट देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- बजट देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

आरा : केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को आम बजट पेश करने के बाद भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट को संतुलित, सबका साथ, सबका विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पना को पूर्ण करने वाला बताया। निवर्तमान सांसद सह पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बजट को विकसित भारत के संकल्पना को पूर्ण करनेवाले बजट बताया। बिहार में ऊर्जा क्षेत्र और सड़क निर्माण संकल्पना के विकास करने वाला बजट बताया।

वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बजट में किसान, युवा, गरीब और महिला सभी का विकास वाला बजट बताया गया है। बिहार के लिए वरदान वाला बजट बताया गया। बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय आम बजट में बिहार को 58 हजार करोड़ रुपए का विकास कार्यो के साथ बाढ़ नियंत्रण के लिए 11,500 करोड़ रुपए मिलने पर प्रधानमंत्री सहित वितमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेताओं और कार्यकताओ ने आम बजट का सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करेगा। इस बजट में किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने, युवाओं के लिए नए अवसर, देश के 500 बड़े कंपनियों में इंटर्नशिप करने और मुद्रा लोन की राशी 10 लाख से 20 लाख बढ़ाने सहित रोजगार और नौकरी देने, महिलाओं और गरीबों के लिए बजट मे बहुत कुछ दिया गया है, जिससे महिला सशक्तिकरण और गरीबी कम होगा।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट में बिहार को विशेष स्थान देने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के लिए 58 हजार करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज बिहार को विकसित राज्यो मे शामिल होने का अवसर मिलेगा। बिहार मे बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे, बोधगया- वैशाली एकसप्रेस वे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से बिहार के विकास का मार्ग खुल जाएगा। इसके अलावा 26 हजार करोड़ हाईवे निर्माण, बोधगया महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर कॉरीडोर के साथ राजगीर, नालंदा का पर्यटन विकास होने पर बिहार देश में अपना अलग पहचान बनाएगा। केंद्रीय बजट में बिहार मे ऊर्जा क्षेत्र में भी विकास होगा। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट को नई ऊंचाई प्राप्त करने वाला और बिहार के लिए महत्वपूर्ण बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े : Special State Status पर विपक्ष के हं`गामे पर सीएम नीतीश ने चलाया तीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Share with family and friends: