Special State Status पर विपक्ष के हं`गामे पर सीएम नीतीश ने चलाया तीर

पटना: केंद्रीय बजट पर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर बना हुआ है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के मामले में केंद्र सरकार के साफ मना कर देने के बाद बिहार को केंद्रीय बजट में विशेष पैकेज दिया गया है। बिहार विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो शुरू से विशेष राज्य का दर्जा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग बोल रहे हैं और केंद्र में जब उनकी सरकार थी तो हमने कितना कोशिश किया।

हमारे काम को देखने के लिए भी लोग आए।2014 के बाद वे अलग हो गए और कुछ किये नहीं। हम तो लगातार कोशिश करते रहे। हमने केंद्र सरकार से कहा कि या तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या फिर कुछ प्रावधान कर बिहार को विशेष सहायता दी जाए। यह तो सब देख रहे हैं कि हमारे राज्य में कितना काम हुआ है। हर तरफ विकास का काम हुआ है।

हमने उसी कामों के आधार पर केंद्र से विशेष मदद की मांग की थी तो उसी के आधार पर केंद्र ने मदद की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष तो बेकार का हंगामा कर रहा है। वहीं एक सवाल के जवाब में सीएम नीतीश ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा कह रहे थे, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया गया है तो बिहार के विकास के लिए एक अलग से सहायता चाहिए तो वह तो मिल ही गया।

यह भी पढ़ें-  RJD ने बजट को बताया दिशाहीन, कहा बिहार को छला गया

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Special State Status Special State Status Special State Status

Special State Status

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...