आरा लोकसभा सीट से CPIML प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

भोजपुर: इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने शुक्रवार को आरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में एक नामांकन सभा भी आयोजित की गई। नामांकन सभा में छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिला पुरुष शामिल हुए।

सभा में भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वरिष्ठ राजद नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी, जन स्वराज व किसान नेता योगेंद्र यादव, कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी डॉ अजय सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ माले नेता केडी यादव, ऐपवा महासचिव मीना तिवारी और माकपा नेता सर्वोदय शर्मा आदि शामिल हुए।

सभा में बिहार के अलावे अन्य राज्यों के नेता भी शामिल हुए जिसमें किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, हरियाणा के किसान नेता प्रेम सिंह गहलोत, उत्तराखंड के किसान नेता आनंद सिंह नेगी, खेग्रामस में राष्ट्रीय सचिव राजेश सहनी आदि प्रमुख हैं। नामांकन सभा में भाकपा माले बिहार राज्य सचिव कुणाल, जसम के राष्ट्रीय महसचिव मनोज कुमार िसंघ सहित इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल हुए।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- दो बार के सांसद रहे अरुण कुमार ने BSP से दाखिल किया नामांकन

CPIML CPIML CPIML

CPIML

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...