आर्म्स एक्ट में दोषी अमन सिंह की प्रेमिका समेत चार को दो साल की सजा

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की बोकारो निवासी प्रेमिका सलोनी कुमारी उर्फ शानू सिंह और उसके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों – दिनेश गौड़, आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम, और वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम कुलदीप की अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई। साथ ही, चारों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 2 जून 2023 को पुलिस गश्ती के दौरान बीएमडब्ल्यू पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक और एक युवती संदेहास्पद स्थिति में पाए गए। पुलिस को देखकर घबराने पर उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उन्होंने खुद को अमन सिंह गिरोह का सदस्य बताया और धनबाद में रंगदारी एवं हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बरवाअड्डा के तत्कालीन थानेदार विक्रम कुमार सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की और अनुसंधान के बाद 31 जुलाई 2023 को चारों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों को दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई।सजा के साथ जुर्माने की राशि अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतने का प्रावधान रखा गया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...