मोतिहारीः मोतिहारी सदर प्रखंड के सिरसा कॉलोनी के रहने वाले राकेश प्रसाद के घर के पांच सदस्यों की पांच दिनों के अंदर रहस्यमय मौत का सनीसनीखेज खबर सामने आई है। सभी मृतकों में कुछ लक्षण समान थें। सभी के पेट में दर्द शुरू हुआ , फिर गला जाम होने के साथ ही शरीर निढाल हो गया। डॉक्टर मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सबसे पहले राकेश प्रसाद के साली, छोटे भाई और भतीजे की मौत हो हुई, जबकि शनिवार को राकेश की बड़ी बेटी और बेटे की भी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार केवल राकेश प्रसाद के घर में ही लोगों की मौत हो रही है. पिछले पांच दिनों में पांच लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी घर से पिछले एक साल में 9 लोगों की अर्थियां उठी हैं, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पांच दिनों के अंदर एक ही घर से पांच सदस्यों की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोता रहा। नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख रोड जाम कर दिया।
सड़क जाम करने पर प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी। मेडिकल की टीम पहुंच चुकी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने किसी प्रकार जाम को हटवाया।
रिपोर्टः ब्रजेश

















