ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल

रांचीः राजधानी रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। 18 सदस्यीय टीम की कमान गोलकीपर सविता को सौंपी गई है।

18 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारतीय टीम में सिमडेगा की सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी व खूंटी की निक्की प्रधान शामिल है।

भारतीय टीम 3 जनवरी को अमेरिका से खेलेगी पहला मुकाबला

भारतीय टीम को पूल बी में न्यूजीलैंड, इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रखा गया है। पूल में टॉप थ्री में रहने वाली टीम को ओलंपिक का टिकट मिलेगा। ओलंपिक क्वालीफायर के मैच राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट में पिट गया रे बेचारा !

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 3 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेला जाएगा। उसके बाद 16 जनवरी को न्यूजीलैंड और 16 जनवरी जनवरी को इटली से भिड़ेगी।

भारतीय टीमः गोलकीपर- सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल है।
डिफेंडर- निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और मोनिका हैं।
मिडफ़ील्डर- निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति और ब्यूटी डुंगडुंग हैं।   फॉरवर्ड-लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया शामिल है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...