11वीं सिविल सेवा पीटी पेपर वन में दो प्रश्न में मिलेंगे पूरे अंक

रांची: जेपीएससी ने 11, 12 और 13वीं सिविल सेवा के पीटी  का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. इसमें प्रथम पत्र के दो प्रश्नों में सभी छात्रो को पूरे चार अंक मिलेंगे.

प्रथम पत्र में सीरीज ए में प्रश्न संख्या नौ, सीरीज बी में 37, सीरीज सी में 59 और सीरीज डी में प्रश्न संख्या 80 में सभी विकल्प सही थे. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को पूरे दो अंक मिलेंगे.

इसी प्रकार सीरीज ए में प्रश्न संख्या 24, सीरीज बी में 52,सीरीज सी में 74 तथा सीरीज डी में प्रश्न संख्या 95 में दिये गये सभी विकल्प गलत थे. इसलिए अभ्यर्थियों को पूरे दो अंक मिलेंगे,

पेपर टू में सीरीज ए में प्रश्न संख्या 42, सीरीज बी में 67, सीरीज सी में 94 और सीरीज डी में प्रश्न संख्या 18 में दो विकल्प बी और सी (दोनों) सही हैं. इसलिए जो अभ्यर्थी दोनों में से किसी एक को चुने होंगे, तो उन्हें दो अंक
मिलेंगे.

आयोग ने 23 मार्च को मॉडल उत्तर जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से 30 मार्च तक आपत्ति या सुझाव मांगा था. आयोग ने विषय विशेषज्ञों के साथ समीक्षा करने के बाद ही शनिवार को फाइनल आंसर- की जारी कर दिया.

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...