नालंदा : नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में आज गांधी जयंती समारोह मनाया गया है। इस दौरान नालन्दा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गांधी जयंती पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी हमेशा खादी के प्रति लोगो को प्रेरित करते रहे हैं। वहीं सचिव विनय कुमार ने बताया कि नालंदा का खादी ग्रामोद्योग की कपड़ा पर आज से गांधी जयंती के मौके पर 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा किया है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







