नवादा पुलिस ने 12 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के वारसलीगंज थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 12 साइबर अपराधियों गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 22 आईफोन, चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, 90 पन्ने का कस्टमर डाटा, दो बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक साइकिल बरामद किया गया हैं। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सोदीपुर गांव के बगीचे में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुकेश कुमार, चुन्नू कुमार, अरविंद सिंह, दिलखुश कुमार, श्रीकांत सिंह, जैकी कुमार, पिंटू कुमार, नवीन कुमार, संतु कुमार, अमित कुमार, बिट्टू कुमार, आकाश ठाकुर और संतोष कुमार के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग अपने गैंग लीडर के द्वारा मीशो कंपनी के वेबसाइट पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों का कस्टमर डाटा उपलब्ध कराया जाता है। जिससे ग्राहक का मोबाइल नंबर प्रोडक्ट आदि के बारे में जानकारी अंकित कर कस्टमर को मोबाइल से अपने विश्वास में लेकर लकी ड्रा हर काम पाने के लिए 3500 प्रोसेसिंग फी के नाम पर मांग करते थे। जिसके बाद छह लाख रुपए देने की बात कहकर आगे का काम करता था। उन्होंने बताया कि इन लोगों को ठगी करने की आवाज में 30 फीसदी हिस्सेदारी मिलनी थी तथा शेष राशि इन लोगों के गैंग लीडर के द्वारा बांट लिया जाता था।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...