Giridih: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, डीसी ने पहनाई फूलों की माला

Giridih: सड़क सुरक्षा महीना को लेकर आज गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना के समीप जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के अलावे एसडीएम विस्पुते श्रीकांत, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, एसडीपीओ जितवाहन उराव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Giridih: डीसी ने दिया गुलाब फूल

इस दौरान बगैर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले बाइक चालकों को रोककर सबसे पहले उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। इसके बाद ऐसे लोगों के बीच डीसी लकड़ा ने हेलमेट का वितरण करते हुए हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को गुलाब का फूल और फूलों की माला पहनाकर और सड़क सुरक्षा नियमों के पंपलेट का वितरण कर एक बेहतर नागरिक बनने की अपील की गई।

Giridih: मददगारों का सम्मान

डीसी लकड़ा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर अपने घर से बाहर निकलता है तो उनके वापस आने की चिंता उनके परिवार के सदस्यों के बीच बनी रहती है। ऐसे में सभी सुरक्षित रहे, इसका भी ध्यान रखने की जरुरत है। इसके अलावे डीसी लकड़ा ने कहा कि जिला प्रसाशन के द्वारा घायलों की मदद करने वाले लोगों को पांच हजार रुपये नगद और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाता है। पूर्व में भी कई लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।

Giridih: ट्रैफिक रूल्स पालन करने की अपील

इसलिए आम लोगों से अपील है कि वे वाहन चलाने के दौरान खुद का और अन्य लोगों के भी सेहत का ध्यान रखे और आपके नजर में अगर कंही कोई भी व्यक्ति घायल अवस्था में दिखे तो उनकी मदद करते हुए बेहतर नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम करें।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...