Giridih: हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय का मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया शुभारंभ

Giridih: शहर के झिंझरी मुहल्ला बस स्टैंड के पास बने भवन में शनिवार को सुबे के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सिद्धू कान्हों-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का शुभारंभ किया।

Giridih: किताबों का जायजा लिया

इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और उपलब्ध किताबों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने बच्चों से किताब की जरूरत को लेकर चर्चा की। साथ ही उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त स्मृति कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री सोनू ने कहा कि इस पुस्तकालय को आधुनिक सुविधायुक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Giridih: पुस्तकालय में फ्री वाई फाई की सुविधा भी होगी

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में विभिन्न विषय की पुस्तके हैं, जो किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में सहायक सिद्ध होगी। यहां छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी ताकि बुजुर्ग लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं कम उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें होंगी, जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगी। फ्री वाई फाई की सुविधा भी बहाल की जाएगी।

Giridih: संचालन के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता

वहीं उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतने हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चें बिना किसी संकोच के आकर अपनी पढ़ाई एक शांत वातावरण में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा समाज वह है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निवेश करता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के सक्षम लोग इन पुस्तकालय को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय संचालन हेतु सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...