Giridih : ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, इलाके में पसरा मातम…

Giridih : कोडरमा न्यू गिरिडीह रेल लाइन पर धनवार के नावाडीह स्थित ओवरब्रिज के निकट बुधवार शाम लोकल ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सुरेश ठाकुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर धनवार पुलिस ने शव को रेलवे ट्रेक से उठा कर थाना ले गई है।

Giridih : परिजनों को हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार सुरेश प्रतिदिन की तरह शाम को रेलवे लाइन के बगल में पशु चरा रहा था। वह रेलवे पटरी पर कैसे पहुंचा लोग असमंजस में हैं। ग्रामीणों की माने तो वह सतर्कता बरतने वालों में था। रेलवे ट्रैक से भी दूर रहता था। पटरी पार करने पर दोनों तरफ देख लिया करता था की कहीं गाड़ी तो नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत… 

इधर घटना के बाद उसकी पत्नी और बेटी के अलावे अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है की मृतक की तीन बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटियां अभी नाबालिग है। घटना के बाद पुलिस हत्या के आशंका के बीच जांच में जुट गई है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...