Giridih News: रोटरी क्लब राजधनवार के तत्वावधान में रेफरल अस्पताल धनवार परिसर में शुक्रवार को 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन रोटरी क्लब गिरिडीह के असिस्टेंट गर्वनर डॉ. मोहम्मद आजाद, रोटरी क्लब राजधनवार के अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, सचिव गौतम सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
Giridih News: राजस्थान के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर चिकित्सक कर रहे मरीजों का इलाज
यह स्वास्थ्य शिविर राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान, राजस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया है. शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. एम. ए. चैयनन तथा अनुभवी थैरेपिस्ट पी. के. पहाड़िया अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का उपचार कर रहे हैं.
Palamu News: पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 64.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Giridih News: शिविर में इन बीमारियों का किया जा रहा है इलाज
शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पेट संबंधी रोग, मोटापा, साइटिका, थायराइड, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, गठिया एवं माइग्रेन जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन एवं मैग्नेट थेरेपी जैसी सुरक्षित एवं प्रभावी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार किया जा रहा है. मरीजों के लिए पंजीयन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिसके कारण शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया. पहले दिन लगभग 75 मरीजों ने उपचार का लाभ उठाया.
Highlights







