Giridih News:12वां की सामग्री लेने निकले दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,  दोनों युवक बुरी तरह घायल

Giridih News: गिरिडीह जिले के गांवा तिसरी मुख्य पथ पर बुधवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां अपने दादा के 12वीं के लिए सामान खरीद कर घर जा रहे दो भाइयों की बाइक को सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए. एक भाई के पैर की एड़ी लगभग टूटकर पूरी तरह से अलग हो गई.

Giridih News: 12वां की सामग्री लेने निकले थे दोनों भाई

मिली जानकरी के अनुसार, खिड़किया मोड़ निवासी किशुन राय के पुत्र सूरज राय के दादा जी का कल (25 दिसंबर) 12 वां है. जिसके लिए वे अपने मौसेरे भाई चिलगिली निवासी गुड्डू राय के साथ तिसरी बाजार से सामान लेकर अपने घर खिड़किया मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान बरगियातरी पालमो मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों भाई बीच सड़क पर ही गिर गए.

टक्कर मारने वाली कार फौरन वहां से भाग निकली. घटना की सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस जीप में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन निजी वाहन से दोनों को इलाज के लिए बाहर ले गए.

PESA कानून क्या है? हेमंत सरकार ने कैबिनेट की बैठक में दी मंजूरी

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...