खाने का मेन्यू व फ्रेंचाइजी को लेकर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बच्चियों ने जमकर काटा बवाल, 2 गुट भिड़े

बेतिया : बेतिया जिला के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में खाने का मेन्यू और फ्रेंचाइजी को लेकर बच्चियों ने जमकर बवाल काटा। घटनास्थल पर घंटो अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस व प्रखंड शिक्षा कार्यालय से बीपीएम व एकाउंटेट पहुंचे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दोपहर को भोजन के मेन्यू को लेकर बच्चियों के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान आवासीय विद्यालय में जमकर मारपीट हुई।

घटना की सूचना पर बच्चियों के अभिभावक भी पहुंचे। इस दौरान विद्यालय परिसर में हंगामा होता रहा। अभिभावकों ने भी इस संबंध में आवासीय विद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाया। हंगामा शांत न होने की सूचना पर अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ और प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के पहुंचने पर घंटों मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। वहीं बच्चियों के अभिभावक ने विद्यालय में मारपीट की घटना को लेकर अपने बच्चों को विद्यालय से छुट्टी पर ले गए। छुट्टी पर जाने वालों में बेबी गुंजन, नुरसबा, ज्योती, नुसरत, काजल, नीलू व सोनी का नाम शामिल हैं।

वहीं हंगामा में कस्तूरबा विद्यालय में शिवा नाम की बच्ची बेहोश हो गई। जिसके इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले जाया गया। वहीं इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने बताया कि कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षक ममता को वार्डन प्रभार मिला है और अनुराधा भी शिक्षक है। इस विवाद में वरीय अधिकारी को सूचना दी गई है। इस संबंध में पत्र के माध्यम से अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। वहीं सीओ नीतीश कुमार सेठ ने बताया कि हंगामा शांत कराया गया है। घटना किन कारणों से और कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। दोषी के विरुद्ध वरीय अधिकारी को सूचना अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : प्रशांत के मार्गदर्शन पर जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा के तहत जमीन का मालिकाना हक...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...