प्रतिभा की पहचान और मार्गदर्शन का भरोसेमंद नाम बना GOAL प्रतिभा खोज परीक्षा

पटना : छात्रों की प्रतिभा को पहचानने, परखने और उसे सही दिशा देने के उद्देश्य से गोल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित गोल प्रतिभा खोज परीक्षा (GTSE) की मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर यानी रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जीटीएसई परीक्षा आज केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि प्रतिभावान छात्रों के लिए मार्गदर्शन, अवसर और भविष्य निर्माण का सशक्त मंच बन चुकी है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने को मिला, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।

गोल के छात्र आज देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग संस्थानों व सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं – प्रबंध निदेशक विपिन सिंह

इस अवसर पर गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विपिन सिंह ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही गोल प्रतिभा खोज परीक्षा के माध्यम से अब तक सैकड़ों मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन एवं सटीक मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप गोल के छात्र आज देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग संस्थानों एवं सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

प्री-एग्जाम में लगभग 1.50 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था – असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह

मुख्य परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए गोल इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि प्री-एग्जाम में लगभग 1.50 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 43,876 छात्रों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया। यह परीक्षा सभी राज्यों के जोनल मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को आगामी सेमिनार में मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप, साइकिल एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Goal Patna 1 1 22Scope News

मुख्य परीक्षा में सफल छात्रों को गोल के विभिन्न कोर्सेज में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी – आर एंड डी प्रमुख आनंद वत्स

गोल इंस्टीट्यूट के आर एंड डी प्रमुख आनंद वत्स ने बताया कि मुख्य परीक्षा में सफल छात्रों को गोल के विभिन्न कोर्सेज में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी तैयारी को सशक्त सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र किसी कारणवश जीटीएसई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे गोल इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आयोजित गोल स्कॉलरशिप परीक्षा में भाग लेकर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का परिणाम एवं सेमिनार से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र ही विद्यार्थियों को मैसेज के माध्यम से व www.gtse.in वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें।

यह भी पढ़े : GOAL इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर

Bihar Jitiya Holiday: 5 अक्टूबर की छुट्टी पर सवाल, महिला शिक्षिकाओं...

Bihar Jitiya Holiday, पटना: बिहार में जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जीउतिया की छुट्टी की तारीख को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग से बदलाव की...

Motihari Advocate Attack: कोर्ट जा रहे वकील पर हमला, 48 घंटे...

Motihari Advocate Attack: बिहार के मोतिहारी में कोर्ट जा रहे एक वकील के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में...

Amba Prasad AIBE Exam: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने पास की...

Amba Prasad AIBE Exam, हजारीबाग: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने All India Bar Examination (AIBE) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा पास करने...