Bihar के युवाओं के लिए खुशखबरी, कृषि विभाग इतने पदों पर जल्द करेगा बहाली

पटना: बिहार चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुका है ऐसे में सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुट गई है। बिहार में सत्ताधारी दल भी हर तरह से लोगों को लुभाने में जुटी हुई है। एक तरफ एनडीए के नेता लोगों के बीच जा कर केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य की एनडीए सरकार भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं और वे जिस जिले में जा रहे हैं वहां के निवासियों के लिए कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य की सरकार लोगों को रोजगार देने में दिन रात जुटी हुई है।

2 30 22Scope News

इसी कड़ी में एक बार फिर सोमवार को बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कृषि विभाग में तीन हजार नौकरी की घोषणा की है। दरअसल कृषि मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को कृषि भवन सभागार में सहायक निदेशक स्तर के 28 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में रिक्त पदों में से एक हजार पदों को जल्द ही भरा जायेगा साथ ही दो हजार अतिरिक्त बहाली के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी नियुक्ति प्रक्रिया चुनाव से पहले ही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की कोशिश है कि सभी सृजित पदों को जल्द ही भरा जाये। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) संवर्ग के 19 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों एवं बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के 9 सहायक निदेशक स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जो अपनी क्षमता का प्रदर्शन कृषि विभाग की बेहतरी एवं किसानों की उन्नति के लिए करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां

Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...