Advertisement
Advertisement

गोपालगंज: BJP प्रत्याशी कुसुम देवी ने किया नामांकन

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव हो रहा है.

वहीं बीजेपी ने दोनों सीटों में उम्मीदवारों का एलान कर दिया.

गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव से पूर्व सहकारिता मंत्री व दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की

पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने आज नामांकन किया.

गोपालगंज: संजय जायसवाल सहित कई नेता हुए शामिल

नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,

पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए.

जिला समाहरणालय परिसर में एसडीएम कार्यालय में यह नामांकन पत्र दाखिल किया गया.

इस दौरान मौके पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि

गोपालगंज के दिवंगत विधायक वह पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह चार बार से

यहां से विधायक चुनते आए हैं. वह जनमानस में काफी लोकप्रिय नेता थे.

उनके काम करने और उनके व्यवहार से हर तबका प्रभावित था.

इस बार उनके निधन पर सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है.

kusum devi 22Scope News

रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी कुसुम देवी- संजय जायसवाल

संजय जायसवाल ने कहा कि सुभाष सिंह के व्यवहार और काम के आधार पर यहां की जनता का पूर्ण समर्थन एनडीए को मिल रहा है. और यहां पर कुसुम देवी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे.

गोपालगंज: समाजवादी नेता थे मुलायम सिंह यादव, निधन से पूरा देश मर्माहत

एक सवाल के जवाब में संजय जयसवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता थे. उनके निधन से आज पूरा देश मर्माहत है. संजय जायसवाल ने कहा कि वे पहली बार 2009 में लोकसभा में पहुंचे थे. तब उनकी मुलाकात पहली बार मुलायम सिंह यादव से हुई थी. मुलायम सिंह यादव ने 2019 में लोकसभा के पटल पर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया था. जो किसी भी विपक्ष के नेता द्वारा बहुत बड़ा बयान था.

संजय जायसवाल ने मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जरूरत है. आज मुलायम सिंह यादव भले ही हमारे बीच नहीं है. लेकिन आज पूरा देश उनके निधन से शोक में डूबा हुआ है. वहीं भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी नामांकन करने के बाद कहा कि वे अपने पति के अधूरे कार्याें को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रही है.

रिपोर्ट: सुशील श्रीवास्तव

Commercial Advertisment

Bihpur Maa Vam Kali Visarjan: नम आंखें और मां के जयकारे…...

Bihpur Maa Vam Kali Visarjan, भागलपुर: जिले के बिहपुर में मां वाम काली महारानी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मां की प्रतिमा को...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार कैबिनेट के 31 फैसलों से किसे...

 Bihar Cabinet Decisions 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों के कुल 31 प्रस्तावों को...

Howrah Jewellery Robbery: CCTV से खुला एक करोड़ की लूट का...

Howrah Jewellery Robbery, पटना: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में ज्वेलरी दुकान से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटने वाले बदमाश...