मोकामा में नीलम देवी और गोपालगंज में कुसुम देवी की जीत

गोपालगंज में आखिरी राउंड में बीजेपी ने राजद को हराया, औपचारिक घोषणा बाकी

पटना : बिहार में दोनों सीटों का परिणाम आ चुका है. मोकामा में आरजेडी ने जीत का परचम लहराया.

वहीं गोपालगंज में बीजेपी की जीत हुई. दोनों सीटों पर जीत को लेकर औपचारिक घोषणा बाकी है.

गोपालगंज में कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोटों से हराया है.

गोपालगंज में बीजेपी के 70053 वोट से आगे रही. वहीं आरजेडी 67870 वोटों से पीछे रही.

उधर, मोकामा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी

ने बीजेपी की सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

दोनों जगहों पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

जीत पर बोलीं नीलम देवी- जनता का मिला आशीर्वाद

नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी. मैंने पहले ही कहा था कि मोकामा में कोई टक्कर ही नहीं है. वोटिंग की एक सिर्फ एक औपचारिकता थी वो पूरी हो गई. नीलम देवी ने कहा कि मोकामा बाबा परशुराम की धरती है. यहां जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी. हमारे प्रति अनंत सिंह ने मोकामा की जनता का विकास किया उसका हमको आशीर्वाद मिला है.

जीत का परचम लहराया: मोकामा में आरजेडी कार्यकर्ता में खुशी का माहौल

मोकामा सीट से आरजेडी जीत हो गई है. इस जीत का औपचारिक एलान बाकी है. राजद प्रत्याशी नीलम देवी 16 हजार से ज्यादा मतों से जीती हैं. लगातार कई राउंड वोटिंग में नीलम देवी आगे रहीं. मोकामा में जीत का जश्न मन रहा है. नीलम देवी के चेहरे की खुशी बता रही कि वो चुनाव जीत रही हैं. हालांकि परिणाम आने के बाद ही सब साफ होगा.

जीत का परचम लहराया: कार्तिकेय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह, अनंत सिंह के आवास पहुंचे और जीत के जश्न में शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि जीत पहले से सुनिश्चित थी. राजद प्रत्याशी नीलम देवी के सामने कोई भी टक्कर में नहीं था. बीजेपी केवल बातें करती है. जीत हमारी पक्की हुई. पटाखों की आवाज से अनंत सिंह का आवास गूंज उठा. उनके आवास पर जीत की खुशी मनाई गयी.

रिपोर्ट: प्रणव राज/राजीव कमल/सुशील

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...