हॉकी में झारखंड का डंका बजा लौटी बेटियों का भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश में आयोजित 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में परचम लहराने के बाद झारखंड की महिला हॉकी टीम रांची पहुंची. गोल्ड जीतने के बाद लौटी टीम का हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने स्वागत किया.

इस मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर और टीम मैनेजर मनोहर टोपनो भी मौजूद रहे.

कलकजकलजकलजकलजकल 22Scope News

झारखंड की महिला हॉकी खिलाडियों को अपने खेल पर यकीन था और उन्हें पूरी उम्मीद थी की वो गोल्ड मेडल जरुर जीतेंगी.

महिला हॉकी टीम की खिलाडियों ने प्रतियोगिता के अनुभव और भविष्य की योजनाओं को न्यूज 22स्कोप के साथ साझा किया है.

खिलाडियों को अपने खेल पर था भरोसा

टीम की सदस्य रजनी केरकेट्टा ने बताया कि उन्हें अपने खेल पर पूरा विश्वास था कि वह गोल जरुर करेंगी और इसमें वह कामयाब भी हुईं.

टीम की जीत में अहम् भूमिका निभाने वाली और दो गोल करने वाली बिनिमा धान कहती हैं कि उन पर बिल्कुल दबाव नहीं था और उन्हें उम्मीद थी की टीम गोल्ड जरुर जीतेगी.

टीम की एक और सदस्य संजना होरो ने बताया कि हमारे सामने चुनौतियाँ थीं और लक्ष्य आसान भी नहीं था. लेकिन पूरी टीम ने योगदान दिया और जीत इस बात का नतीजा है.

kjkkkkjkljkljkljklk 22Scope News

टीम की जीत से गदगद हुए अधिकारी

विजेता टीम का स्वागत करते हुए टीम के मैनेजर मनोहर टोपनो ने कहा कि बेटियों ने बहुत अच्छा खेला है. सभी खिलाडियों ने अपना योगदान दिया है और हमारा दिल गदगद हो गया है. इसे पढ़े : लोहरदगा के इमरान ने 9 घंटे में बिना देखे पढ़ा पूरा कुरान

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ने कहा की इस बार हमारी तैयारी अच्छी थी जिससे इस बार अच्छे परिणाम मिले हैं. इसे पढ़े : कैबिनेट विस्तार पर नीतीश नहीं तेजस्वी लेंगे फैसला

जीत से खिलाडियों को मिलेगी प्रेरणा

झारखंड की टीम ने जिस तरह से सारी चुनौतियों को पार करते हुए हॉकी में भी अपना परचम लहराया है. उम्मीद है दूसरे खेलों में खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा मिलेगी. इसे पढ़े : धनबाद में फिर आग का तांडव, एक करोड़ से ज्यादा का समान खाक

झारखंड के ग्रामीण इलाके में भी हॉकी काफी लोकप्रिय है कई प्रतिभाए गांव से ही निकल कर आई है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य- देश का नाम रौशन किया है. इसे पढ़े : चाय के पैसे मांगे तो युवती की कर दी पिटाई, पुलिस रही मौन इसे पढ़े : देवघर ब्रेकिंगः अपराधियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...