‘प्रणाम चाचा’ और घर में घुस गए Criminal, परिवार के सदस्यों को बनाया बंधक और फिर लूट लिए सवा करोड़

पटना: राजधानी पटना में पुलिस की चौकसी के दावों के बीच शनिवार को Criminals ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर में घुस कर हथियार के बल पर करीब सवा करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। घटना राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी के समीप की है जहां एक व्यवसायी के घर में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और इत्मिनान से करीब सवा करोड़ रूपये की संपत्ति लूट कर चलते बने। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की है।

Goal 2 22Scope News

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यवसायी संतोष प्रकाश की पत्नी ने बताया कि व्यवसायी अपने घर के बरामदे में टहल रहे थे तभी एक बदमाश प्रणाम चाचा कहते हुए उनके घर में घुस गया। इसी दौरान दो अन्य बदमाश भी उनके घर में घुस गए और हथियार निकाल लिया। अपराधियों ने व्यवसायी समेत उनकी पत्नी और बच्चों को गन पॉइंट पर ले लिया और विभिन्न कमरों में खुद घुस कर करीब एक करोड़ 25 लाख रूपये की संपत्ति समेट लिया। लूटपाट के बाद अपराधी घर का दरवाजा बाहर से लगा कर चलते बने। Criminal Criminal Criminal Criminal

यह भी पढ़ें – Waqf संशोधन विधेयक बन गया कानून, राष्ट्रपति ने…

पीड़ित ने बताया कि 5-6 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने मामले की सूचना अगमकुआं थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी 25-30 वर्ष उम्र के थे जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के पीछे किसी जानकर व्यक्ति का हाथ है क्योंकि अपराधी जब घर में घुसे तो सबसे पहले उसी कमरे की तलाशी ली जिसमे जेवर रखे हुए थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PMCH से रेप का आरोपी हुआ फरार, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...