Ramgarh : दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद भड़का आग का शोला, जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत…

Ramgarh : रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोपादारू घाटी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक आग की लपटों में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल-डीसी का आदेश… 

Ramgarh : गोला थाना की पुलिस पहुंची मौके पर
Ramgarh : गोला थाना की पुलिस पहुंची मौके पर

वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया और वाहनों का लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : 20 जून को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Ramgarh : पुलिस और अग्मिशमन की टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Ramgarh : भीषण आग में जलकर चालक की मौत
Ramgarh : भीषण आग में जलकर चालक की मौत

ये भी पढ़ें- Breaking : शराब घोटाले में एसीबी की फिर बड़ी कार्रवाई, उत्पाद विभाग के दफ्तरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी… 

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे लंबी दूरी के वाहनों की कतारें लग गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना ने इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना दिया है।

एहसान मंजर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Palamu Incident : एक लोटे ने ले ली बाप-बेटे की जान, कुंए में दम घुटने से दर्दनाक मौत… 

Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना बनी मजाक! चुनावी वादे भूली हेमंत सरकार-चंपई सोरेन का बड़ा हमला… 

Big Breaking : हो गया ऐलान, जनगणना की अधिसूचना जारी, इतने चरणों में होगा… 

Jamshedpur : रातों-रात पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, 77 वारंटी दबोचे गए… 

Gumla : धान व्यवसायी को गोली मारकर लूट मामले में दो गिरफ्तार, हथियार और नगदी बरामद…

Breaking : जनगणना नहीं, जनसंख्या हैकिंग की साजिश है-जेएमएम का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला… 

भाजपा ने चुनाव में इतना टॉर्चर किया कि मैं बांग्ला बोलना सीख गया-मंत्री Irfan Ansari का बड़ा बयान… 

Gumla में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई त्वरित छापेमारी… 

Bokaro : अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, आधुनिक सुविधाओं से लैश बेड तैयार… 

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...