Bokaro: लगातार हो रही बैटरी चोरी का खुलासा, 112 बैटरी बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

Bokaro: लगातार हो रही बैटरी चोरी के मामले का बोकारो पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 112 बैटरी को बरामद किया है। साथ ही एक कार, मोबाइल सहित अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। बरामद की गई बैटरियों की कीमत 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र से हुई है। इसकी जानकारी बोकारो एसपी ने चास मुफ्फसिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

Bokaro: बैटरी चोरी का खुलासा

बताते चलें कि BSNL, जियो और एयरटेल के टॉवरों से लगातार बैटरी चोरी का मामला सामने आ रहा था। इसी क्रम में चास मुफ्फसिल थाना में 9 जून को टावर से बैटरी चोरी होने का मामला चास मुफस्सिल थाना में दर्ज हुआ था, जहां 2 जून को धंडाबार के एयरटेल टावर में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने एक जांच टीम बनाकर जगह जगह छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली और बैटरी चोरी के आरोपी धमेंद्र कुमार को धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर धनबाद के कबाड़ी दुकानदार जावेद की दुकान से 112 बैटरियों को बरामद किया गया, जिसकी कीमत 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी में प्रयुक्त कार सहित औजार और मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं।

Bokaro: मामले में एसपी ने दी जानकारी

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने चास मुफ्फसिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त मामले के उद्भेदन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से 10 कांडो का उद्भेदन हुआ है। साथ ही अन्य आरोपियों की भी लगातार तलाशी की जा रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...