कडौना में आधा दर्जन जहरीले सांप पकड़े जाने से मचा हड़कंप, एसपी की मौजूदगी में सपेरों ने पकड़े जहरीले नाग

रिपोर्टः गौरव सिन्हा/ न्यूज 22स्कोप

जहानाबाद: जिले के कडौना ओपी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ लगभग आधा दर्जन से अधिक जहरीले सांप को पकड़ा गया. गौरतलब हो की कई दिनों से ओपी में सांप निकल रहा था. जिस से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी काफी भयभीत नजर आ रहे थे, इस बात की सूचना थाना अध्यक्ष के द्वारा एसपी दीपक रंजन को दिया गया. एसपी ने थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया की सपेरा को बुलाकर सांप को निकलवाया जाए. उनके निर्देश पर नालंदा जिले के हिलसा से सपेरा को बुलाया गया. जब सपेरा सांप निकालने लगा तो लगभग आधा दर्जन सांप थाना परिसर से निकला. इसे देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर एसपी ने पहुंचकर थाने को साफ सफाई करने का निर्देश दिया.

एसपी की मौजूदगी में सपेरों ने पकड़े जहरीले नाग

एसपी की मौजूदगी में सपेरों ने पकड़े जहरीले नाग

एसपी ने कहा कि बरसात के मौसम के होने के कारण थाना परिसर में झाड़ जंगल लग जाने के कारण इधर उधर से सांप आकर बसेरा बना लिया था. जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती थी. इसकी सूचना के आधार पर सपेरे बुलाकर सांप को निकाला गया है. उन्होंने कहा कि इतनी मात्रा में सांप को देखकर मैं भी अचंभित हूं. लेकिन गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि पूरे थाना परिसर को साफ सफाई रखा जाए, लेकिन जिस तरह से एक साथ इतने सांप निकली है. इससे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...