लूट मामले का खुलासा, STF जवान सहित 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

गया : जब पुलिस ही लोगों से रुपए लूटने लगे और छिनतई करने लगे तो स्वाभाविक है कि पुलिस पर लोगों का विश्वास उठ जाएगा। ऐसा ही अजीबोगरीब मामला गया से निकलकर आया है। जहां पुलिस ही लुटेरा बन गई और जनता से रुपए छिनने लगी। वहीं गया एसएसपी आशीष भारती ने एक लूट मामले का खुलासा करते हुए तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक एसटीएफ का भी जवान है।

दरअसल, बताया जाता है कि 19 जून को एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इसके बाद व्यक्ति ने अज्ञात के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया गया। जब अनुसंधान किया गया तो इसमें तीन पुलिसकर्मी ही लुटेरा निकाला जिसमें एक एसटीएफ का जवान भी शामिल है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बोधगया के रहने वाले एक रवि कुमार से पूर्व में भी पैसे दुगना करने के नाम पर 50 हजार लिया गया था। जिसके बाद पांच दिन के अंदर ही ठग के सदस्य ने 50 हजार के बदले 70 हजार दिए लेकिन फिर छह महीने के बाद इस ठग के द्वारा एक बार फिर व्यक्ति को पैसे दुगने करने के नाम पर कॉल किया। उसे गया के गांधी मैदान के पास बुलाया गया। जब वह पैसे लेकर पहुंचा तो वहां पर तीन व्यक्ति ने जो पुलिस की ड्रेस में थे उसके द्वारा डरा धमका के लूट लिए। जब इस मामले में सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से एक एसटीएफ का जवान उज्जवल कुमार, ईवीएम के सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी जो मुफस्सिल थाना में तैनात संजीव कुमार है जिसे सभी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसएसपी ने कहा कि इसमें साजिशकर्ता को भी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बजाज कैपिटल इंश्योरेंस के कार्यालय में लगी आग, कई कागजात जलकर खाक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट ह

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...